फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi On Call With Trump: Modi-Trump की हुई बात, जमकर भड़का विपक्ष | Congress | PM Modi

वीडियो डेस्क अमर उजाला Updated Thu, 19 Jun 2025 10:21 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई फोन कॉल के बाद ट्रंप द्वारा दिए गए बयान पर विपक्ष भड़का हुआ है। इसी कड़ी में विपक्षी दल संसद या सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग कर रहे हैं।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच फोन कॉल पर बात हुई है। दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने करीब 35 मिनट बातचीत की। इस दौरान पीएम मोदी ने आतंकवाद का मुद्दा उठाया। साथ ही ऑपरेशन सिंदूर पर भी बात हुई। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। पीएम मोदी जी-7 समिट के लिए कनाडा में हैं। ट्रंप भी इस समिट के लिए आए थे, हालांकि, इजरायल और ईरान जंग की वजह से उन्हें अचानक ही एक दिन पहले वापस लौटना पड़ा। इस बीच पीएम मोदी ने फोन पर ट्रंप से बात की है।
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि G-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात तय थी। राष्ट्रपति ट्रंप को जल्दी ही अमेरिका लौटना पड़ा, जिसके कारण यह मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप के अनुरोध पर आज दोनों नेताओं ने फोन पर बात की। उन्होंने करीब 35 मिनट तक बात की। जयराम रमेश ने कहा, "37 दिनों तक प्रधानमंत्री ने कुछ नहीं कहा। आज हमें बताया गया है कि उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप के साथ 35 मिनट तक बातचीत की और उसका ब्यौरा भी है... राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस से एक बयान भी जारी किया है। दोनों बयानों में अंतर है। आम तौर पर ये बयान अलग-अलग होते हैं क्योंकि वे अलग-अलग लोगों को आकर्षित करते हैं।" कांग्रेस नेता ने कहा, "प्रधानमंत्री सर्वदलीय बैठक क्यों नहीं बुला सकते? संसद में भी यही बात कहें। विपक्षी नेताओं को विश्वास में लें और वही बात कहें जो आज विदेश सचिव ने कही है।"

 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें