फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Kuwait Visit: कुवैत से वापस लौटे पीएम मोदी, क्यों खास था दौरा?

Mon, 23 Dec 2024 02:43 AM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुवैत के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निमंत्रण पर कुवैत का अपना दो दिवसीय दौरा पूरा करने के बाद दिल्ली लौट आए हैं। इससे पहले कुवैत में पीएम मोदी और कुवैत के महामहिम अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के बीच बैठक में व्यापार, निवेश, ऊर्जा, रक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रौद्योगिकी आदि क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। इसके साथ ही पीएम मोदी ने अपने समकक्ष शेख अहमद अल-अब्दुल्ला अल-अहमद अल-सबा के साथ भी बातचीत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दूसरे दिन भारत और कुवैत ने अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी स्तर तक पहुंचाने पर सहमति जताई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें