जगन्नाथ यात्रा के मौके पर बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह ने गुजरात के अहमदाबाद में जगन्नाथ मंदिर में मंगला आरती में भाग लिया। भगवान जगन्नाथ की इस मंगला आरती में भाग लेने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। गुजरात के सीएम विजय रुपानी ने भगवान के रथ में सोने के झाडू से सफाई कर रथ को खुद खींचकर इस यात्रा की शुरूआत की। जगन्नाथ पुरी के बाद सबसे बड़ी रथयात्रा अहमदाबाद की ही मानी जाती है।