प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के कार्यक्रम में पहुंचे। जीएसटी लागू होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार सार्वजनिक तौर पर जीएसटी पर बोले और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को जीएसटी के बारे में समझाया। इस दौरान उन्होंने वित्तमंत्री अरुण जेटली के साथ ही तमाम चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को धन्यवाद भी कहा।