देश में जितनी भी योजनाएं चल रही हैं, उनके जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम किया जा रहा है। जैसे, अगर आप किसान हैं तो आपको किसान क्रेडिट कार्ड से लेकर अन्य तरह की मदद सरकार द्वारा देने का प्रावधान है। इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसे केंद्र सरकार सिर्फ किसानों के लिए चलाती है।