फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Plane Crash in Ahmedabad: अब तक इतने मृतकों की हुई पहचान अस्पताल प्रशासन की बढ़ी चुनौती !

Tue, 17 Jun 2025 01:39 AM IST
भास्कर तिवारी वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

अहमदाबाद में एयर इंडिया की उड़ान एआई-171 के दुर्घटनाग्रस्त होने के पांच दिन बाद अस्पताल अधिकारियों ने डीएनए मिलान के माध्यम से 119 पीड़ितों के डीएनए का मिलान कर लिया है और इनमें से 76 लोगों के शव उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं। शेष 43 में से 14 के परिवार शवों का दावा करेंगे, जबकि 11 के रिश्तेदार अभी भी मिलान प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। इस पूरे मामले पर सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक राकेश जोशी ने पूरी जानकारी दी है। DNA टेस्ट की टीम में कुल 590 लोग शामिल हैं. जिनमें से 36 फारेंसिक एक्सपर्ट हैं. टीम में 8 महिलाएं और 554 मेडिकल स्टाफ है. DNA रिपोर्ट तैयार होने के बाद परिजनों से संपर्क करके उन्हें ये सौंपी जा रही है. जानकारी के अनुसार एम्बुलेंस के जरिए सिक्योरिटी के साथ शवों को उनके घर तक पहुंचाया जा रहा है. इसके लिए 230 टीमें बनाई गई हैं, जो मृतकों के परिजनों के सीधे संपर्क में हैं. 192 एम्बुलेंस और वाहन स्टैंडबाय पर हैं. हादसे में जान गंवाने वाले विदेशी नागरिकों में से कुछ के परिजन अहमदाबाद पहुंच गए हैं. वहीं शवों को रखने के लिए 100 ताबूत वडोदरा से अहमदाबाद लाए गए हैं. इस समय 13 मृतक के परिजन पोस्टमॉर्टम एरिया में मौजूद है, जिन्हें जल्द उनके परिजन का शव सौंपा जाएगा. 12 परिजन कब अपने स्वजन का मृतदेह ले जाएंगे, वो समय तय करके अस्पताल को बताएंगे. जबकि12 परिजन जिनके एक से अधिक स्वजन की मौत हुई है, वो अन्य स्वजन की डीएनए सैंपल का मिलान होने के बाद ही आएंगे. विमान में सवार लोगों में से केवल एक व्यक्ति ही दुर्घटना में बच पाया. घटना में मेडिकल कॉलेज के पांच छात्रों समेत 29 अन्य लोगों की भी मौत हो गई. सरकारी बी. जे. मेडिकल कॉलेज में सर्जरी के प्रोफेसर डॉ. पटेल ने बताया कि घटना में घायल हुए 51 लोगों में से 38 को छुट्टी दे दी गई है, जबकि 13 का अब भी इलाज हो रहा है. बी.जे. मेडिकल कॉलेज जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. धवल गमेती के अनुसार, दुर्घटना स्थल से लगभग 270 शव अहमदाबाद सिविल अस्पताल लाए गए. राज्य राहत आयुक्त आलोक कुमार पांडे ने संवाददाताओं को बताया कि विमान दुर्घटना में मारे गए सभी 230 यात्रियों के परिवारों से संपर्क किया गया है. पांडे ने कहा, ‘‘केवल तीन यात्रियों के सदस्यों ने अब तक अपने डीएनए नमूने नहीं दिए हैं क्योंकि वे विदेश में रहते हैं. उनके कल शाम तक पहुंचने की उम्मीद है. पार्थिव शरीर के साथ हम परिजनों को मृत्यु प्रमाण पत्र भी सौंप रहे हैं ताकि बाद में उन्हें किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़े.''

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें