बागपत में अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित पेट्रोल पंप को बंदूक की नोक पर लूट लिया गया। लूटने वाले तीनों बदमाश बाइक पर सवार थे। पेट्रोल पंप पर काम करने वाले एक कर्मचारी ने बताया कि लुटेरे ऑफिस में घुस आए और बंदूक दिखाकर करीब 20 हजार रुपये लूट ले गए। पुलिस इस मामले में अभी तक किसी लुटेरे को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।