देश की राजधानी दिल्ली सहित कई शहरों में डीजल के दाम सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए हैं। डीजल के साथ ही पेट्रोल के दाम में भी इजाफा हुआ है। तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉपोर्रेशन के मुताबिक दिल्ली के साथ ही चेन्नई और कोलकाता में भी डीजल की कीमत में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी हुई है।