देश के कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबर सामने आ रही है। सोमवार को पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, गुजरात, राजस्थान व मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लगने लगीं। यह तेल की किल्लत की अफवाह के चलते हो रहा है या सच में संकट है? यह अभी स्पष्ट नहीं है।