फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ज्योति के आरोपों पर छलक पड़ा पवन सिंह का दर्द

Wed, 08 Oct 2025 06:56 PM IST
आदर्श अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।
बुधवार को पवन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पहली बार खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वे अपनी पत्नी ज्योति को अच्छी तरह जानते हैं, लेकिन अब जो कुछ हो रहा है, वह “इज्जत और साख” से जुड़ा मामला बन गया है। पवन सिंह ने कहा, “हम लोगों का तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। ज्योति ने मेरी इज्जत की धज्जियां उड़ा दीं। मर्द का दर्द कोई नहीं देखता। कानून सबके लिए बराबर होता है।”

उन्होंने आगे कहा कि अगर ज्योति को उनकी इतनी फिक्र थी तो वह पहले क्यों नहीं आईं। पवन ने आरोप लगाया कि ज्योति का हालिया व्यवहार सोचा-समझा कदम है और इसका मकसद पब्लिसिटी हासिल करना हो सकता है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पवन सिंह ने अपने घर पर हाल ही में हुई ज्योति की मौजूदगी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “ज्योति करीब डेढ़ घंटे तक मेरे घर पर थीं और बार-बार कह रही थीं कि मैं उन्हें चुनाव लड़वाऊं। लेकिन किसी को चुनाव लड़ाना मेरे बस की बात नहीं है।”

पवन ने बताया कि उस दौरान घर में पहले से ही पुलिस मौजूद थी ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर कहा कि जनता उनके लिए भगवान समान है और वे किसी की भावना को ठेस नहीं पहुंचा सकते।

राजनीतिक सवालों पर भी पवन सिंह ने खुलकर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि एनडीए के शीर्ष नेताओं से मुलाकात के दौरान उन्हें “बिहार चुनाव में पूरी ताकत से साथ देने” के लिए कहा गया है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अभी तक बीजेपी की ओर से सीट या क्षेत्र को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। उन्होंने कहा, “जल्द ही आप सभी को इस मामले की जानकारी मिल जाएगी।”

पवन सिंह के प्रेस कॉन्फ्रेंस के कुछ ही घंटों बाद ज्योति सिंह ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा, “मैं किसी से डरने वाली नहीं हूं। जल्द ही सबके सामने अपना पक्ष रखूंगी।”

उनका यह बयान यह दर्शाता है कि यह विवाद यहीं खत्म नहीं होने वाला। अब दोनों पक्षों की बातें सोशल मीडिया और मीडिया के जरिए सामने आ रही हैं, जिससे यह निजी मामला पूरी तरह सार्वजनिक विवाद का रूप ले चुका है।

पवन सिंह का यह प्रेस कॉन्फ्रेंस न सिर्फ उनके व्यक्तिगत विवाद को नई दिशा दे गया है, बल्कि बिहार चुनाव से पहले उनके राजनीतिक कदमों को लेकर भी सवाल खड़े कर गया है। फिलहाल, मामला कोर्ट और सोशल मीडिया दोनों जगह गरम है जहां एक ओर ज्योति अपनी बात कहने की तैयारी में हैं, वहीं पवन सिंह अपने सम्मान की लड़ाई लड़ने का दावा कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें