फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patna Paras Chandan Mishra Case: हत्या को फिल्मी अंदाज में अंजाम देने वाला बादशाह कौन है?

Sat, 19 Jul 2025 12:48 PM IST
अभिलाषा पाठक वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

बिहार की राजधानी पटना के पारस हॉस्पिटल में बक्सर के कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा की गुरुवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय चंदन मिश्रा अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती था। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में 5 बदमाश हाथ में पिस्टल लेकर वार्ड में घुसते दिख रहे हैं। अब इस मामले में शामिल 5 शूटरों की पहचान कर ली गई है। पुलिस के मुताबिक, शूटआउट को तौसीफ बादशाह नाम का बदमाश लीड कर रहा था। कौन है तौसीफ बादशाह?


पुलिस ने पटना में चंदन मिश्रा की हत्या की जांच तेज कर दी है। पुलिस ने पांचों शूटर्स की पहचान कर ली है। बताया जा रहा है कि इस शूटआउट को तौसीफ बादशाह लीड कर रहा था। बताया जा रहा है कि तौसीफ बादशाह सुपारी किलिंग से जुड़ा हुआ है और पटना के फुलवारी शरीफ इलाके में जमीन का कारोबार भी करता है। सूत्रों के अनुसार, तौसीफ को खुद को ‘बादशाह’ कहलवाने का शौक है।उसका नाम तौसीफ रजा है, लेकिन वह लोगों के बीच तौसीफ बादशाह के नाम से कुख्यात है। तौसीफ बादशाह पटना के नामी स्कूल सेंट कैरेन्स से पढ़ा-लिखा है, लेकिन उसने नाम कमाने के लिए अपराध की दुनिया का रास्ता चुना। तौसीफ के पिता हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं और उसकी मां टीचर है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, तौसीफ का गैंग सुपारी लेकर हत्या करता है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि चंदन मिश्रा की हत्या भी सुपारी किलिंग के तहत करवाई गई है।


इस मामले में फरार मुख्य आरोपी तौसीफ बादशाह की तलाश में पटना पुलिस और STF की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। पुलिस ने फुलवारीशरीफ के गुलिस्तान और मिन्हाज नागर मोहल्ला स्थित तौसीफ के ठिकानों पर छापेमारी की है। लेकिन वह घर पर नहीं मिला, जिसके बाद जांच दल सीधे इस्लामिया स्कूल पहुंचा, जहां उसकी मां शिक्षिका के पद पर कार्यरत है।तौसीफ बादशाह को सोशल मीडिया पर रील्स बनाने का भी शौक है। वह लोगों के बीच फेमस होने के लिए सोशल मीडिया पर रील्स भी बनाता था। तौसीफ बादशाह का एक्स पर @TauseefBadshah1 के नाम से अकाउंट है, जिसपर उसने अपने कई वीडियो अपलोड कर रखे हैं। उसके एक्स अकाउंट पर लास्ट वीडियो 30 जून को अपलोड किया गया है, जिसमें उसने लिखा है, ‘लोग बातें बनाते रह जाएंगे और हम कहानी बना कर छोड़ जाएंगे!!’वहीं, अपने एक अन्य पोस्ट में तौसीफ ने लिखा, ‘लोगों के आगे पीछे करके बदमाश नहीं बना हूं। महफिल खाली करा दी है जहां भी अकेला घुसा हूं।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें