फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parliament Row: संसद परिसर में धक्का-मुक्की मामले में सीआईएसएफ ने क्या कहा?

Tue, 24 Dec 2024 01:44 AM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

केंद्रीय औद्योगिकी सुरक्षा बल यानी CISF ने सोमवार को कहा कि पिछले हफ्ते संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान सांसदों के बीच हुई झड़प में उसकी ओर से कोई चूक नहीं हुई। CISF संसद भवन की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालता है। CISF के उप महानिरीक्षक (अभियान) श्रीकांत किशोर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, हमारी ओर से कोई चूक नहीं हुई। किसी भी सांसद को हथियार लाने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने यह भी बताया कि सीआईएसएफ इस घटना के बारे में कोई जांच नहीं कर रहा है। संसद भवन में पिछले हफ्ते झड़प हुई थी, जिसमें भाजपा के सांसदों प्रताप चंद्र सारंगी और मुकेश राजपूत घायल हो गए थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें