शनिवार को ही विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की नापाक हरकतों को बेनकाब किया था, बावजूद इसके वो अपनी हरकतों से बाज आने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तानी हेलीकॉप्टर को भारतीय सीमा में मंडराते हुए देखा गया।