फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरता के साथ तनाव के बीच China पहुंचे Pakistan के Deputy PM Ishaq Dar

Tue, 20 May 2025 05:20 PM IST
आदर्श वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

ऑपरेशन सिंदूर के बाद दक्षिण एशिया में भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। इसी बीच अमेरिका के बाद अब चीन ने भी इस तनाव में “रचनात्मक भूमिका” निभाने की इच्छा जाहिर की है। वहीं पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार की चीन यात्रा को लेकर पाकिस्तानी मीडिया में भले ही उम्मीदें जताई जा रही हों, लेकिन बीजिंग एयरपोर्ट पर उनके ‘फीके स्वागत’ ने रिश्तों की असलियत उजागर कर दी है।

डार तीन दिवसीय दौरे पर बीजिंग पहुंचे हैं, जहां वे चीन के शीर्ष राजनयिक वांग यी से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच इस यात्रा में सिंधु जल संधि, भारत-पाक तनाव और रक्षा सहयोग समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें