भारतीय सेना ने सोमवार को एक वीडियो जारी कर बताया कि 23 अक्टूबर को पुंछ में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान सैनिकों के किए हमले के खिलाफ माकूल कार्रवाई की है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान सेना के administrative मुख्यालय पर ये हमला किया। सेना की तरफ से जारी किए इस वीडियो में धुंआ निकलता नजर आ रहा है।