IndiGo Flight Disruptions: देश की सबसे बड़ी एयरलाइनों में से एक इंडिगो इन दिनों भारी अव्यवस्था से जूझ रही है और सबसे ज्यादा परेशान वो लोग हैं जिन्हें इन फ्लाइट्स पर भरोसा था। कोई गुस्से में है, कोई रो रहा है तो कोई अपने पिता की अस्थियां लिए एयरपोर्ट पर फंसा हुआ है।
देशभर से आई ये तस्वीरें सिर्फ फ्लाइट देरी की कहानी नहीं ये हजारों जिदगियों की मजबूरी और दुख का सबसे कड़वा सच हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट कैंसिलेशन और देरी के बीच यात्री इतने परेशान हुए कि काउंटर पर स्टाफ से तीखी बहस शुरू हो गई। वहीं, अहमदाबाद में घंटों लंबी कतार में खड़ी एक महिला आखिरकार रो पड़ी।
तो वहीं, बेंगलुरु से जो तस्वीर आई, वह किसी को भी अंदर तक हिला दे। अपने पिता की अस्थियाँ लेकर हरिद्वार जाने के लिए तैयार नमिता एयरपोर्ट पर ही फँस गईं। इंदौर में यात्री पिछले दो दिनों से अपने खोए सामान के लिए भटक रहे हैं। देशभर में फैली ये तस्वीरें सिर्फ फ्लाइट डिले या कैंसिलेशन की कहानी नहीं हैं। ये उन हजारों लोगों की कहानी है जिनके जीवन के सबसे महत्वपूर्ण पल सब कुछ एयरलाइन की अव्यवस्था में अटक गए।