फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाने वालों को सेना प्रमुख का तगड़ा जवाब

Sun, 10 Aug 2025 10:07 AM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए, थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि 23 तारीख को हम सब बैठे। यह पहली बार था कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'बस बहुत हो गया'। तीनों सेना प्रमुख इस बात पर बिल्कुल स्पष्ट थे कि कुछ किया जाना चाहिए। पूरी छूट दी गई थी, 'आप तय करें कि क्या करना है।' इस तरह का आत्मविश्वास, राजनीतिक दिशा और राजनीतिक स्पष्टता हमने पहली बार देखी। 

आईआईटी मद्रास में एक संबोधन के दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को समझाने के लिए शतरंज का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, 'ऑपरेशन सिंदूर में हमने शतरंज खेला। हमें नहीं पता था कि दुश्मन की अगली चाल क्या होगी और फिर हम क्या करने वाले हैं। इसे ग्रे जोन कहते हैं। ग्रे जोन का मतलब है कि हम पारंपरिक ऑपरेशन नहीं कर रहे हैं। हम जो कर रहे हैं, वह पारंपरिक ऑपरेशन से थोड़ा कम है। हम शतरंज की चालें चल रहे थे। दुश्मन भी शतरंज की चालें चल रहा था। कहीं हम उन्हें शह और मात दे रहे थे, तो कहीं हम अपनी जान जोखिम में डालकर भी आगे बढ़ रहे थे, लेकिन यही तो जिंदगी है।'

ऑपरेशन पर बोलते हुए सेना प्रमुख ने कहा, '22 अप्रैल को पहलगाम में जो हुआ, उसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। अगले ही दिन 23 तारीख को हम सब एक साथ बैठे। यह पहली बार था, जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बस, बहुत हो गया। तीनों सेना प्रमुख इस बात पर बिल्कुल स्पष्ट थे कि कुछ तो करना ही होगा। पूरी छूट दी गई। हमसे  कहा गया कि आप तय करें कि क्या करना है। यह उस तरह का आत्मविश्वास, राजनीतिक दिशा और राजनीतिक स्पष्टता है, जो हमने पहली बार देखी। यही आपका मनोबल बढ़ाता है। इसी तरह इसने हमारे सेना कमांडर्स-इन-चीफ को जमीन पर रहने और अपनी बुद्धि के अनुसार कार्य करने में मदद की।'
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें