चेन्नई के पास समुद्र में 28 जनवरी को हुई दो जहाजों के बीच की टक्कर के बाद समुद्र में हुए तेल रिसाव पर अबतक काबू नहीं किया जा सका है। हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं। जहाजों के टैंकर से निकला तेल मरीना और बसंत नगर बीच तक पहुंच गया है। समुद्री सूचना के लिए बनाए गए केंद्र INCOIS की रिपोर्ट के मुताबिक समुद्र में करीब 20 टन तेल बहने का अनुमान है। समुद्री तट पर मरे हुए कछुए और मछलियां तैरती देखी गई। जिला कलक्टर सुंदरावल्ली ने बताया कि तेल सफाई के काम में 1025 लोग लगाए गए हैं और अबतक 45 मिट्रिक तेल को साफ किया जा चुका है।