फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के नए दाम,कई राज्यों में 100 रुपये के पार पेट्रोल के दाम

Wed, 05 Jan 2022 01:36 PM IST
प्रतीक्षा पांडे वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम

पिछले कई महीनों से देश के कई राज्यों में पेट्रोल के दाम ₹100 से ऊपर चल रहे हैं।देश में तेल के दाम अभी आम आदमी की जेब पर असर भी डाल रहे हैं। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 95.49 रुपए है जबकि डीजल 86.67 रुपए वहीं मुंबई की बात करें तो पेट्रोल की कीमत ₹109.98 पैसे है और डीजल ₹94.14 पैसे।    मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, सहित देश के कई ऐसे राज्य हैं जहां पेट्रोल 100 के पार है और मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा है।  तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम घोषित किए हैं जिसमें फिलहाल कोई बदलाव नहीं दिख रहा है।  अगर देखा जाए तो 30 से ज्यादा दिन से पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर हैं।  पेट्रोल की कीमत आपके अपने शहर में कितनी है, यह आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार आपको RSP आर एस पी और अपने शहर का कोड लिखकर 922 499 2249 पर भेजना है। हर शहर का अलग कोड होता है जो आइओसीएल की वेबसाइट पर मिलेगा। ऐसे आप जान पाएंगे कि आपके शहर में पेट्रोल डीजल  की कीमत क्या है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें