हर तूफान के पीछे कहानी और खामोशी दोनों होती है। आपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है, लेकिन इसके संदेश दक्षिण एशिया से लेकर दुनिया की बड़ी ताकतों तक पहुंच गया है। एक पूर्व विदेश सचिव नाम न छापने की शर्त पर कहते हैं कि इसके निशाने पर तो पाकिस्तान के आतंकी शिविर थे, लेकिन बीजिंग के लिए बड़ा संदेश था।