कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने हाल ही में स्कूली पाठ्यपुस्तकों से आरएसएस के संस्थापक केबी हेडगेवार और वीडी सावरकर पर आधारित अध्याय को हटाकर एक विवाद खड़ा कर दिया। बता दें कि, कर्नाटक सरकार ने हाल ही में पाठ्यपुस्तकों से केबी हेडगेवार और वीडी सावरकर पर आधारित चैप्टर्स को हटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसको लेकर अब बीजेपी हमलावर हो गई है। इस बीच, अब केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कर्नाटक में कांग्रेस सरकार की आलोचना की।भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा कि हिंदुत्व विचारक वीडी सावरकर समाज सुधारक और देशभक्त थे। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि स्कूली पाठ्यक्रम से सावरकर और आरएसएस संस्थापक केबी हेडगेवार पर आधारित अध्याय को हटाया जा रहा है। वहीं, नितिन गडकरी के बयान पर कांग्रेस ने भी पलटवार किया है।