फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nishant Kumar News: राहुल गांधी और अखिलेश यादव की राह पर कैसे चले निशांत कुमार? इसलिए ठुकराया डिप्टी CM का पद

Thu, 16 Apr 2026 09:44 PM IST
Suresh Kumar Shah वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

डिप्टी CM क्यों नहीं बने निशांत कुमार? आगे क्या करेंगे नीतीश कुमार के पुत्र निशांत? कैसे अखिलेश यादव और राहुल गांधी की राह पर चले निशांत कुमार? बिहार की सियासत में यह सभी सवाल इन दिनों खूब उठ रहे है।

आखिर निशांत कुमार क्यों नहीं बने डिप्टी CM? जबकि कयास थे, चर्चाएं थीं और नाम लगभग तय माना जा रहा था! नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जो हमेशा राजनीति से दूरी बनाए रखते आए हैं वह अचानक से चर्चा में तब आए, जब बिहार में सत्ता समीकरण बदलने लगे।

दरअसल, जैसे ही नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने की इच्छा जताई तो ये अटकलें लगाई जाने लगीं कि निशांत कुमार को राजनीति में लॉन्च किया जा सकता है। इतना ही नहीं नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से पहले निशांत को JDU में शामिल भी कराया गया। इसके बाद से ही काफी चर्चाएं थीं कि निशांत कुमार नई सरकार में उपमुख्यमंत्री के तौर पर काम करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ है।

तो वहीं, अब यह सवाल उठ रहे है कि जब मौका था, माहौल था तो फिर निशांत कुमार क्यों नहीं बने डिप्टी CM? इसके साथ ही सवाल यह भी उठ रहा है कि, क्या निशांत कुमार ने डिप्टी सीएम ऑफर को नहीं लेकर राहुल गांधी और अखिलेश यादव की राह पर चल पड़े है?

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें