निर्भया केस के चारों दोषियों विनय, अक्षय, मुकेश और पवन के खिलाफ डेथ वारंट जारी करने को लेकर उम्मीद जताई कि अब 18 दिसंबर को दोषियों का डेथ वारंट जारी होगा। । आपको बता दें कि अब इस मामले में 18 दिसंबर को सुनवाई होगी, क्योंकि निर्भया मामले के एक दोषी ने फांसी की सजा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल की है और इस पर 17 दिसंबर को सुनवाई होनी है। अदालत ने कहा कि जब सुप्रीम कोर्ट में 17 दिसंबर को सुनवाई होनी है, ऐसे में डेथ वारंट पर विचार नहीं हो सकता है। वहीं दूसरी तरफ दोषियों के वकील एपी सिंह ने भी कुछ ऐसे दोषियों की पैरवी की।