राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मुंबई पुलिस के साथ मिलकर, इस्लामिक धर्म प्रचारक जाकिर नाइक की संस्था ‘इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन’ पर शनिवार सुबह छापेमारी की। एनआईए ने IRF के 10 ठिकानों पर छापा मारा। इससे एक दिन पहले जाकिर नाइक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई थी। नाइक पर धर्म के आधार पर अलग-अलग समुदायों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने और सौहार्द को नुकसान पहुंचाने का आरोप है। वहीं हाल ही में केंद्र सरकार ने जाकिर नाइक की संस्था आईआरएफ पर पांच साल का बैन भी लगाया है।