देश में सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए एक सितंबर से नया मोटर व्हीकल एक्ट 2019 लागू हो गया है। नए नियम लागू होने के बाद कई लोगों पर तगड़ा जुर्माना भी लगाया जा चुका है। लेकिन अगर पुलिस वाले ही नियम तोड़ें तो क्या होगा, तो क्या उन पर भी जुर्माना लगाया जाएगा ? नए ट्रैफिक नियम लागू होने के बाद ये सवाल हर किसी के मन में घूम रहा है। आपके इन्हीं सवालों का जवाब दिया है ट्रैफिक पुलिस की ज्वाइंट कमिश्नर मीनू चौधरी ने...। नए मोटर व्हीकल एक्ट 2019 की हर जगह इसी की चर्चा हो रही है। लेकिन अब इन जुर्मानों से ट्रैफिक पुलिस भी अपने आप को बचा नहीं पाएगी।