प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात चुनावों में मिली जीत के बाद गुजरात वासियों और पार्टी के कार्यकर्ताओं को ढेरों बधाईयां दीं। उन्होंने कहा कि लाख कोशिशों के बावजूद बीजेपी के खिलाफ षड़यंत्र कामयाब नहीं हो पाया। विकास के नाम पर बीजेपी ने चुनाव लड़ा और बड़ी जीत दर्ज की। इस मौके पर पीएम ने विकस को लेकर नया नारा भी दिया।