फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel Iran War: नेतन्याहू ने ट्रंप को दी बधाई्, हमले के बाद परमाणु को लेकर आया पहला रिएक्शन

Sun, 22 Jun 2025 11:43 AM IST
पल्लवी कश्यप वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम

ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद धमकी और बयानों का सिलसिला शुरू हो गया है. तीन न्यूक्लियर साइट पर हमला होने के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का पहला बयान सामने आया है. उन्होंने हमले के लिए अमेरिका और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ की. इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान पर अमेरिकी हमलों की जमकर तारीफ की है. नेतन्याहू ने इस हमले को साहसिक और ऐतिहासिक कदम करार देते हुए कहा कि इतिहास ट्रंप को उस नेता के रूप में याद रखेगा, जिसने सबसे खतरनाक शासन को दुनिया के सबसे खतरनाक हथियार हासिल करने से रोक दिया. नेतन्याहू ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, 'राष्ट्रपति ट्रंप का ये फैसला एक निर्णायक क्षण है जो मिडिल ईस्ट को अधिक शांति और समृद्धि की ओर ले जा सकता है. उनके नेतृत्व ने यह सुनिश्चित किया है कि ईरान जैसे शासन को परमाणु हथियार प्राप्त करने से रोका जाए. राष्ट्रपति ट्रंप, मैं आपका आभार व्यक्त करता हूं. इजरायल के लोग आपको धन्यवाद देते हैं.'उधर ईरान पर हमले के बाद राष्ट्र को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से शांति स्थापित करने की अपील की और इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू और इजरायली सेना को बधाई दी. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान ने अब भी शांति नहीं अपनाई तो भविष्य के हमले इससे कहीं ज्यादा भीषण होंगे.  ट्रंप ने साफ कहा, 'या तो ईरान में शांति होगी या फिर विनाश. आज रात जिन टारगेटों को चुना गया, वो सभी सही थे.'
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें