देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई को बड़ी सफलता मिली है। जांच एजेंसी ने इस पूरे रैकेट के कथित मास्टरमाइंड प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी को पुणे से गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक कराने में कुलकर्णी की केंद्रीय भूमिका थी। सीबीआई के मुताबिक, वह सिर्फ पेपर लीक नेटवर्क का हिस्सा नहीं था, बल्कि पूरी साजिश का मुख्य सूत्रधार था।