लखनऊ में नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ सिख समुदाय सड़कों पर उतर गया।शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष प्रो. किरपाल सिंह बडूंगर ने कहा कि सिद्धू ने झूठी शोहरत बटोरने के लिए सिख पंथ की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण व निंदनीय है। इस दौरान नवजोत सिंह सिद्धू का पुतला भी फूंका गया। दरअसल पिछले दिनों एक कार्यकर्ता सभा के दौरान सिद्धू ने कहा कि जब तक कांग्रेस बहाल न कराऊं, सिद्धू नाम न कहाऊं।' उनके इस बयान से धार्मिक विवाद पैदा हो गया है।