टाटा समूह को अपना नया चेयरमेन मिल गया है। टाटा कन्सलटेंसी सर्विसेज के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर नटराजन चंद्रशेखरन को टाटा समूह के नया चेयरमेन बनाया गया है। इससे पहले अक्टूबर में साइरस मिस्त्री को हटाने के बाद रतन टाटा खुद इस पद की जिम्मेदारी उठा रहे थे।