फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा में नगालैंड का मुद्दा गूंजा, सदन में विपक्ष का जबरदस्त हंगामा

Mon, 06 Dec 2021 07:31 PM IST
प्रतीक्षा पांडे वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम

नगालैंड में ग्रामीणों को सुरक्षाकर्मियों की मौत के मामले में गृह मंत्री अमित शाह दोनों सदन में बयान देंगे। कांग्रेस के सांसदों की ओर से भी इस विषय पर चर्चा के लिए नोटिस भी दिया गया है। आपको बता दें कि राज्यसभा में नागालैंड के मुद्दे को लेकर जबरदस्त हंगामा हुआ जिसके बाद राज्यसभा को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया लेकिन राज्यसभा की कार्रवाई एक बार फिर शुरू हुई और विपक्ष का हंगामा जारी रहा।  विपक्ष नगालैंड मामले पर गृह मंत्री के बयान की मांग कर रहा है। लोकसभा में भी नगालैंड पर विपक्षी दलों ने हंगामा किया मामले में सरकार के बयान को मांग रहे हैं। इस पर संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री इस मामले पर अपना बयान आज जरूर देंगे लेकिन उसके बावजूद भी हंगामा जारी है। आपको बता दें ग्रामीणों पर हुई फायरिंग और 14 की मौत के मामले में लगातार हंगामा हो रहा है। इस पूरे मामले में असम राइफल्स और राज्य सरकार की ओर से जांच बैठाई गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें