मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में हुए आरती फुगाना हत्याकांड में अब भी पुलिस के हाथ हत्यारों का कोई भी सुराग नहीं लगा है। गुस्साए परिजन शव का अंतिम संस्कार नहीं करने पर अड़े हुए हैं। परिजनों की मांग है कि जब तक पुलिस हत्यारों को नहीं पकड़ेगी, शव का अंतिम संस्कार नहीं होगा। बता दें, 19 साल की आरती बुधवार को खेत से लौटते वक्त लापता हो गई थी। गुरुवार को उसका शव गन्ने के खेत के बीच पड़ा मिला।