वाराणसी में विशाल भारत संस्थान की ओर से तीन तलाक के मसले पर महिला कचहरी का आयोजन किया गया । इसमें मुस्लिम महिलाओं ने तीन तलाक को गैर वाजिब ठहराया। महिलाओं के मुताबिक शरिया कानून के तहत तीन तलाक के चलते उनकी सामाजिक स्थिति बेहद खराब है। मुस्लिम महिलाओं की मांग है कि उन्हें भी जल्दी ही बराबरी का हक मिलना चाहिए।