फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिजाब पर प्रतिबंध लगाने पर मुस्लिम छात्राओं ने किया विरोध, जय श्री राम के नारे लगाते हुए निकाली रैली

Sat, 05 Feb 2022 11:08 PM IST
कुलभूषण राजदेव वीडियो डेस्क/अमर उजाला.कॉम

कर्नाटक के उडुपी के दो कॉलेजों में मुस्लिम छात्राओं के हिजाब पहनने पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद से इस मुद्दे पर विवाद लगातार जारी है। वहीं, मुस्लिम छात्राओं की इस मांग के विरोध में कुछ छात्र-छात्राएं शनिवार को भगवा स्कार्फ पहनकर कॉलेज पहुंचे। और इस दौरान जय श्री राम के नारे भी लगाए।  उडुपी में मुस्लिम छात्राओं के हिजाब पहनने पर प्रतिबंध को लेकर कॉलेज प्रशासनों का कहना है कि हिजाब कॉलेज की यूनिफॉर्म में शामिल नहीं है इसलिए कक्षा में इसे पहनने की इजाजत नहीं दी जाएगी। भगवा स्कार्फ पहने छात्र-छात्राओं का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है औरअब ये राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय भी बन गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें