देश में मॉनसून अपने रास्ते में लेकिन उत्तर भारत के कई राज्यों समेत कई इलाकों में बारिश ने पिछले दिनों बड़ी तबाही मचाई और अब इन राज्यों में बारिश का दौर थमने लगा है. हालांकि आईएमडी के अलर्ट के मुताबिक, देशभर के अलग-अलग राज्यों का हाल एक जैसा नहीं है. राजधानी दिल्ली में जहां सोमवार को धूप-छांव का खेल जारी रहने का अनुमान है, वहीं मुंबई में भारी बारिश से लोग बेहाल है। बता दे की महाराष्ट्र में बारिश एक बार फिर मुसीबत बन गई है। रविवार देर रात से ही राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। इस बीच मुंबई में भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में भीषण जलभराव हो गया। सुबह किंग्स सर्कल इलाके में सड़कें नहर बनी नजर आईं। वहीं, तकनीकी खराबी के कारण मुंबई के वडाला इलाके में एक मोनोरेल रुक गई। एमएमआरडीए के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया, 'वडाला में मोनोरेल में तकनीकी खराबी आने के बाद 17 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। यात्रियों को सुबह 7:45 बजे सुरक्षित निकाल लिया गया।' मौसम विभाग के मुताबिक, इन जिलों में अगले कुछ घंटों में तेज बारिश और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. आईएमडी ने 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना जताई है. इस तूफान और बारिश जैसी स्थिति में मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है.
खबरों की मानें तो पहले आईएमडी की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ था, लेकिन अब मौसम विभाग ने सुबह 11.15 बजे तक सबसे ज्यादा तेब बारिश का रेड अलर्ट जारी कर दिया है. विभाग की Nowcast चेतावनी के मुताबिक इन इलाकों में तेज बारिश के साथ बिजली गरजने और 40 किलोमीटर प्रति घंटा से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं का अंदेशा है.मौसम विभाग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, पालघर, ठाणे, मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और धुले में बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश होगी. इस दौरान हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी. इसके बाद 16 से 18 सितंबर तक मध्यम बारिश की संभावना है. हालांकि, रायगढ़ और रत्नागिरी में 16 सितंबर को भी भारी बारिश हो सकती है.
मुंबई के कई इलाकों में रविवार, 14 सितंबर को औसतन 80mm से अधिक बारिश हुई है. कोलाबा में 88.2, बांद्रा में 82.0, बायकुला में 73.0, टाटा पावर में 70.5, जूहू में 45, सांताक्रूज में 36.6 और महालक्ष्मी में 36.5 एमएम बारिश हुई है. फिलहाल, एक घंटे से बारिश रुकी हुई है. बारिश का असर सोमवार सुबह सबसे पहले रेल सेवाओं पर भी देखने को मिला. बांद्रा रेलवे स्टेशन पर अभी तक लोकल ट्रेनों का परिचालन बंद नहीं किया गया है. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ट्रेनों को केवल 5 से 10 मिनट की देरी हो रही है, ताकि यात्रियों को ज्यादा दिक्कत न हो.