लालू प्रसाद यादव की सांसद बेटी मीसा भारती की बेनामी संपत्ति मामले में मुश्किले बढ़ती जा रही हैं। मीसा के ऊपर आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मीसा भारती की 50 करोड़ की संपत्ति अटैच कर दी। आयकर विभाग की ये कार्रवाई मीसा भारती के बार-बार पूछताछ के लिए बुलाए जाने के बावजूद न पहुंचने पर हुई है। लालू यादव की बेटी मीसा भारती के साथ ही उनके दामाद शैलेश कुमार और मंत्री बेटे तेजस्वी यादव भी इस कार्रवाई के लपेटे में आ गए हैं। मीसा पर करीब 1000 करोड़ की बेनामी संपत्ति के मामले में जांच चल रही है।