राज्यसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत अब दिल्ली पहुंच गई है। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र खारिज होने के बाद पार्टी के सभी विधायक और प्रदेश के बड़े नेता राजधानी दिल्ली में जुटे हुए हैं। इस पूरे विवाद को लेकर कांग्रेस ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन ने साफ कहा कि उन्होंने अपने नामांकन में कोई जानकारी नहीं छिपाई है। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस विधायकों की एकजुटता देखकर बीजेपी घबरा गई है।
इस बीच नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बताया कि सभी विधायकों और मध्यप्रदेश कांग्रेस नेताओं ने इस मामले को लेकर राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा था, लेकिन उन्हें मुलाकात का समय नहीं दिया गया।