फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Session 2025: I.N.D.I.A. गठबंधन सरकार के खिलाफ बनाएगी रणनीति, TMC-AAP होगी शामिल?

Sat, 19 Jul 2025 10:05 AM IST
अभिलाषा पाठक वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

संसद के आगामी मानसून सत्र को लेकर विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक ने शनिवार (19 जुलाई, 2025) को एक बड़ी बैठक बुलाई है. यह बैठक पहले दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर होनी थी, लेकिन कुछ प्रमुख नेताओं ने किसी जरूरी काम के चलते बैठक में खुद आने को लेकर असमर्थता जताई थी, जिसके बाद अब ये बैठक शनिवार शाम 7 बजे वर्चुअल तरीके से होगी.बैठक में कौन-कौन होगा शामिल? कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, लगभग सभी प्रमुख विपक्षी नेताओं ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल होने की पुष्टि कर दी है. बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बैंगलोर से जुड़ेंगे, जबकि CPP अध्यक्ष सोनिया गांधी, नेता विपक्ष राहुल गांधी दिल्ली से और संगठन महासचिव केसी वेनुगोपाल केरल से बैठक में शामिल होंगे.

वहीं TMC नेता अभिषेक बनर्जी पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे. शिव सेना (UBT) दल के उद्धव ठाकरे और अन्य नेता भी बैठक में शामिल होंगे. समाजवादी पार्टी दल के प्रमुख अखिलेश यादव भी बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे.तृणमूल कांग्रेस पहली बार बैठक में शामिल NCP नेता सुप्रिया सुले और शरद पवार बैठक में भाग ले रहे हैं. RJD प्रमुख तेजस्वी यादव और DMK पार्टी के एमके स्टालिन और अन्य नेता बैठक में शामिल होंगे. इस बैठक की एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) पहली बार लोकसभा चुनावों के बाद इंडिया गठबंधन की किसी बैठक में भाग लेने जा रही है.


ये महत्वपूर्ण इसलिए भी है, क्योंकि TMC संसद के पिछले सत्रों में इंडिया गठबंधन की सभी बैठकों से दूरी बनाए रखी थी और ऐसे में TMC क्या एक बार फिर कांग्रेस के साथ आयेगी, इस पर संशय बना हुआ था.वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) की स्थिति भी उस बैठक को लेकर साफ हो गई है. पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि AAP अब इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं है. यह गठबंधन केवल लोकसभा चुनाव तक सीमित था.
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें