क्या आपने कभी बिस्किट के दीवाने मंकी को देखा है, अगर नहीं देखा है तो बागपत के इस मंकी से आपको मिलवाते है, जो लोगों को बिस्किट खाते देख खुद को रोक नहीं सका और बेधड़क पेड़ से उतर कर सीधे पास चाय-बिस्किट का आनंद लेने पहुंच गया। वहां बैठे के एक आदमी की गोद में बैठकर बंदर ने बिस्किट पार्टी की जमकर लुत्फ उठाया।