नोटबंदी के इस दौर में जब लोग नोटों की किल्लत से जूझ रहे हैं, ऐसे में गुजरात के नवसारी में एक भजन संध्या के दौरान जमकर नोटों की बारिश की गई। कार्यक्रम का आयोजन गुर्जर क्षत्रिय कड़िया समाज ने किया था। जहां पर लोगों को गुजराती भजन सुनाने के लिए फरीदा मीर, मायाभाई आहीर और बटुक टांक को बुलाया गया था। इस कार्यक्रम में 10 और 20 रुपये के नोटों में करीब डेढ़ करोड़ रुपये एक लोक गायिका पर उड़ाए गए। नोट उड़ाने वालों में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। नोटबंदी के बाद जहां पूरा देश कैश की समस्या से जूझ रहा है, वहीं नवसारी में रुपये लुटाने के मामले ने कई सवाल खड़े किए हैं।