योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रधानमंत्री से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद यूपी के सीएम ढेरों सौगात लेकर लौटे। पत्रकारों से बातचीत में योगी ने बताया कि दिल्ली ने यूपी को 10 हजार करोड़ की सहायता दी है। योगी ने एलान किया कि इनका इस्तेमाल सड़कें बनाने के लिए किया जाएगा।