छत्तीसगढ़ के सुकमा नक्सली हमले में सीआरपीएफ के 25 जवानों की शहादत के बाद केंद्र सरकार नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी में है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने इसे लेकर बस्तर के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की है। इस बैठक में नक्सलियों को योजनाबद्ध तरीके से घेरने की रणनीति बनी है।