एस जयशंकर को एक बार फिर से विदेश मंत्री ही बनाया गया हैं। वहीं, मंगलवार को एस जयशंकर ने बतौर विदेश मंत्री अपना कार्यभार संभाल लिया। इस दौरान उन्होंने विदेश नीति के मोर्चे पर सरकार की योजनाओं के बारे में बात की। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि 'आज दुनिया में बहुत उथल-पुथल है, दुनिया खेमों में बंट गई है और तनाव और संघर्ष भी बढ़ रहे हैं। ऐसे वक्त में भारत की पहचान एक ऐसे देश की है, जिस पर विश्वास किया जा सकता है, जिसकी एक प्रतिष्ठा और प्रभाव है।'