नागालैंड विधानसभा चुनाव में सात सीट पर जीत दर्ज करने वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी राज्य में एनडीपीपी-भाजपा सरकार में शामिल होगी। इसका एलान आज पार्टी की तरफ से किया गया। पार्टी ने राज्य की 12 सीट पर उम्मीदवार खड़े किए थे, जिनमें से सात सीटों पर उसे सफलता मिली।