फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर पर विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने राज्यसभा में दिया जवाब

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Updated Fri, 25 Jul 2025 03:39 PM IST

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने राज्यसभा में लिखित उत्तर में 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर जवाब दिया है। उन्होंने बताया कि यह सैन्य अभियान पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों द्वारा किए गए एक बर्बर सीमा-पार पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में शुरू किया गया था। मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर का उद्देश्य पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादी ढांचे को ध्वस्त करना और उन आतंकियों को खत्म करना था। जिन्हें भारत में घुसपैठ के लिए भेजा जा सकता था।

विदेश राज्य मंत्री ने जानकारी दी कि भारत की कार्रवाई केंद्रित, संतुलित और गैर-उत्तेजक रही। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि भारत की कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान ने न केवल भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया, बल्कि नागरिक क्षेत्रों पर भी हमला करने की कोशिश की। इसके जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तानी हमलों का जवाब देते हुए पाकिस्तान की सैन्य क्षमताओं को गंभीर नुकसान पहुंचाया।

मंत्री ने बताया कि इस कार्रवाई के बाद 10 मई 2025 को पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक यानी DGMO ने भारत के DGMO से संपर्क कर गोलीबारी और सैन्य गतिविधियों को रोकने का अनुरोध किया, जिसे उसी दिन सहमति दे दी गई।

सपा संसद ने लिखित सवाल में पूछा था कि ऑपरेशन सिंदूर अंतरराष्ट्रीय दबाव में घोषित किया गया था,  इस संबंध में वास्तविक स्थिति क्या है? उन्होंने दूसरा सवाल पूछा- ऑपरेशन सिंदूर में युद्धविराम की अचानक घोषणा से सेना के मनोबल पर क्या प्रभाव पड़ा, जब हमारी सेनाएं महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त कर रही थीं, लेकिन अचानक युद्धविराम की घोषणा देश की जनता की भावनाओं और मनोबल के खिलाफ थी। उपरोक्त की वास्तविक स्थिति क्या है? इन सारे सवालों का जवाब देते हुए विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने राज्यसभा में लिखित उत्तर दिया। 

आपको बता दें कि इसी साल के 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारतीय सेना ने सात मई 2025 को 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों को तबाह किया था। जिसमें कई कुख्यात आतंकी भी मारे गए थे।

 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें