लंबी सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार तीन तलाक पर अपना फैसला सुना दिया है. पांच जजों की संवैधानिक पीठ में से तीन जजों ने तीन तलाक को असंवैधानिक घोषित कर दिया है. यानी इस फैसले के साथ ही देश में तीन तलाक खत्म हो गया है. इस केस में यूं तो कई याचिकाकर्ता हैं, मगर तीन महिलाएं ऐसी हैं, जिन्होंने मुस्लिम महिलाओं के लिए एक नए युग की शुरूआत की...जिनकी लंबी लड़ाई की आज जीत हुई है