यूपी में योगी सरकार के आते ही पुलिस एक्शन में दिखने लगी है। मेरठ पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए पहले तो एक मीट प्लांट पर छापा मारा जहां कोई दस्तावेज नहीं मिले। स्कूल कॉलेजों के पास लड़कियों के परेशान करने वाले मनचलों के खिलाफ भी कार्रवाई की और कइयों को हिरासत में लिया। होटलों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई जहां कई तरह की अनियमितताएं पाई गई। शहर के हुक्का बार में छापेमारी की गई जहां अजीबोगरीब नजारे देखने को मिले। पुलिस का ये रूप देख शहर में हड़कंप मच गया। कई जगहों पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।