समाजवादी पार्टी की अंदरूनी कहर का असर पार्टी कार्यकर्ताओं पर भी पड़ा है। जहां मेरठ में जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान सहित करीब सौ ग्राम प्रधान और ब्लॉक प्रमुखों ने एसपी छोड़ने का निर्णय लिया। ये सभी लोग मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित करने के फैसले से नाराज थे। हालांकि एक बार फिर पिता-पुत्र में सुलह हो गई है और पार्टी ने उनका निष्कासन रद्द कर दिया है।