जम्मू में दवा विक्रेताओं ने तीन दिन की हड़ताल का एलान किया है। गुरुवार को व्यापारियों नें जमकर प्रदर्शन किया। दवा विक्रेता सरकारी अस्पताल में निजी कंपनियों की दुकान खोले जाने का विरोध कर रहे हैं। दरअसल कि सरकार की टेंडरिंग प्रक्रिया द्वारा निजी कंपनियों को सरकारी अस्पतालों में दवा की दुकानों का आवंटन किया गया है जिसके विरोध में दवा व्यापारी सड़क पर उतर आए हैं। कई सरकारी अस्पतालों में दवा की दुकानों का संचालन होता आ रहा है जिसके लिए काफी समय पहले निविदा के जरिए आवंटन किया गया था।