मणिशंकर अय्यर ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी के लिए मुसीबत पैदा करने वाला बयान दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने कांग्रेस की चुनाव प्रक्रिया पर ही सवाल उठा दिये हैं। उन्होंने कहा है कि सिर्फ मां और बेटा ही कांग्रेस के अध्यक्ष बन सकते हैं।